Pi Network : आपको बता दे की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pi Network का आधिकारिक मेननेट Pi Coin 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। उससे पहले, क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया अटकलों और उम्मीदों से भरी हुई है। हाल ही में इस कॉइन को शानदार प्रतिक्रिया मिली। दरअसल, लोकप्रिय क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक HTX ने अपने PI IOU कॉइन को डीलिस्ट करके और समय से पहले सभी होल्डिंग्स को USDT में बदलकर Pi के डेब्यू की तैयारी के लिए त्वरित कदम उठाए। वर्तमान में, PI IOU की दर $64 है।

क्या है Pi Network?
Pi Network को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। जिसे Pioneers नाम के एक मजबूत समुदाय के साथ बनाया गया था। जो अपने मोबाइल डिवाइस के ज़रिए Pi टोकन माइन करते हैं। इसकी अच्छी ग्रोथ के बावजूद पिछले साल से ही लॉन्च को टाला जा रहा है। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि करीब 1 करोड़ 14 लाख Pioneers मेननेट पर आ चुके हैं
इसका उद्देश्य उन लोगों को क्रिप्टोकरेंसी तक पहुँच प्रदान करना है जो महंगी माइनिंग प्रक्रिया से बचना चाहते हैं। Pi Network मोबाइल फ़ोन के ज़रिए माइनिंग की सुविधा देता है, जिससे उपयोगकर्ता ज़्यादा बिजली खर्च किए बिना डिजिटल करेंसी कमा सकते हैं।
मुकेश अंबानी ने दिया ऑफर Jio Coin से पैसे कैसे कमाए फ्री में जिओ कॉइन कैसे ले
भारत में ट्रेड कैसे होगा?
CoinDCX की रिपोर्ट के अनुसार, जिनके पास पहले से ही Pi कॉइन है, उन्हें क्रिप्टो एक्सचेंज Bidget पर रजिस्टर करना होगा और KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर, उनके प्लेटफ़ॉर्म निर्देशों का पालन करके Bitget पर अपना Pi कॉइन बेचें।
Bitget पर अपना Pi कॉइन बेचने के बाद, अपने फंड को CoinDCX में ट्रांसफर करें। एक बार जब आपके फंड आपके CoinDCX खाते में आ जाते हैं, तो आप आसानी से अपने बैंक खाते में पैसे निकाल सकते हैं।
Pi Network कैसे काम करता है?
Pi Network एक उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है जहाँ लोग निम्नलिखित भूमिकाओं के आधार पर Pi कमा सकते हैं:
- पायनियर: हर दिन लॉग इन करके माइनिंग कर सकते हैं।
- योगदानकर्ता: नेटवर्क को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।
- एंबेसडर: नए उपयोगकर्ता जोड़ने पर बोनस पाएँ।
- नोड्स: कंप्यूटर के माध्यम से नेटवर्क की सुरक्षा और संचालन में योगदान दें।
Pi Network के फायदे और नुकसान
फायदे | नुकसान |
मोबाइल के माध्यम से आसानी से माइनिंग | अब तक आधिकारिक ट्रेडिंग उपलब्ध नहीं |
ऊर्जा-कुशल माइनिंग प्रक्रिया | उपयोगकर्ताओं को वैधता को लेकर संदेह |
उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त में प्रारंभिक चरण में टोकन अर्जित करने का मौका | मेननेट का पूर्ण लॉन्च अभी बाकी |

I Work as a Content Writer For Khabarmind and I Love Too Much Writing Article